दुनिया के ऐसे देश जिनके पास नहीं है एयरपोर्ट, लेकिन लगता है वीजा, जानें कैसे होती है यहां ट्रैवलिंग?

दुनिया में कुछ देश ऐसे भी हैं, जहां लगभग हर सुविधा मौजूद है, लेकिन अपना हवाईअड्डा नहीं है। अब सवाल यह उठता है कि यहां लोग आते-जाते कैसे होंगे? दरअसल, यहां आने वाले यात्री और स्थानीय लोग नजदीकी शहरों के एयरपोर्ट का उपयोग करते हैं और वहां से सड़क मार्ग से अपनी मंजिल तक पहुंचते हैं। ऐसे में आइए जानें इन देशों के बारे में।

Countries Without Airports: जरा सोचिए कोई ऐसा देश, जो प्राकृतिक सुंदरता में बेहद खास हो, लेकिन वहां खुद का एयरपोर्ट ही न हो। ऐसे में पहला सवाल यही उठता है कि वहां के लोग आवाजाही कैसे करते होंगे और बाहरी लोग वहां तक कैसे पहुंचते होंगे। दरअसल, कुछ देशों में एयरपोर्ट नहीं होते, इसलिए यात्रियों को पास के किसी दूसरे शहर के एयरपोर्ट पर उतरना पड़ता है और फिर आगे की दूरी सड़क या समुद्री मार्ग से तय की जाती है। इन देशों में परिवहन की यही व्यवस्था लंबे समय से अपनाई जा रही है और प्रशासन इसी सिस्टम के जरिए लोगों की आवाजाही और जरूरी सेवाओं को संभालता है। ऐसे में आइए जानें इन दिलचस्प और अनोखे देशों के बारे में।

Countries With No Airports

वो देश जिनके पास नहीं है खुदका एयरपोर्ट

बिना एयरपोर्ट वाले देश

दुनिया के ऐसे देश जिनके पास एयरपोर्ट नहीं है

एंडोरा

यह छोटा-सा देश फ्रांस और स्पेन के बीच स्थित पिरेनीज पर्वतों में बसा हुआ है। पहाड़ों से घिरा होने के कारण यहां अपना कोई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा नहीं है। एंडोरा पहुंचने के लिए लोग आमतौर पर पहले फ्रांस के टूलूज या स्पेन के ला सेऊ डी उरगेई एयरपोर्ट पर उतरते हैं और फिर सड़क मार्ग से आगे की यात्रा करते हैं। स्कीइंग के शानदार अवसर और ड्यूटी-फ्री खरीदारी की वजह से यह जगह काफी लोकप्रिय है। वीजा सिस्टम की बात करें तो एंडोरा का अलग से वीजा सिस्टम नहीं है। भारतीय यात्रियों को इसके लिए अलग वीजा लेने की जरूरत नहीं पड़ती, लेकिन चूंकि यह देश शेंगेन क्षेत्र के बीच मौजूद है, इसलिए वहां जाने के लिए मान्य शेंगेन वीजा आवश्यक होता है।

End of Feed