'एक भी मिसाइल नहीं रोक सके...' पाकिस्तानी नागरिक ने खोलकर रख दी Pak सेना की पोल

Pakistani Missile: सोशल मीडिया पर एक पाकिस्तानी नागरिक का वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें उसने पाकिस्तानी सेना की रक्षा प्रणाली में बड़ी खामियों और किसी भी हमले को विफल करने की तैयारी के बारे में खुलकर बात की है।

Pakistani Missile: बुधवार को जब भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) और पाकिस्तान में प्रमुख आतंकी ठिकानों पर बमबारी की, तो पाकिस्तान ने अपनी साख बचाने के लिए झूठे प्रचार का सहारा लिया। हालांकि, पाकिस्तान के ही कुछ लोग ऐसे भी हैं जो बिना हिचक के पूरी बेबाकी के साथ अपनी सेना की धोखाधड़ी को उजागर कर रहे हैं।

Missile

प्रतीकात्मक फोटो

वीडियो में पाकिस्तानी नागरिक कह रहा है, "कल रात भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 24 मिसाइल हमले किए और हैरानी की बात है सारे टारगेट पर जाकर लगे। इंडिया ने अपना टारगेट हासिल कर लिया और बड़ी हैरानी की बात है कि हम एक भी मिसाइल को रोक नहीं सके। हम पूरी तरह नाकाम रहे और भारत ने अपने लक्ष्य को हासिल कर लिया। कहावत है घर में घुसकर मारना, और भारत ने यही काम करके दिखाया। हम भारत को रोक नहीं सके।

End of Feed