सोमालिया के उत्तर-पूर्वी तट के पास चीन के स्वामित्व वाले मछली पकड़ने के एक जहाज का पिछले सप्ताह अपहरण कर लिया गया। स्थानीय अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि जहाज पर चालक दल के 18 सदस्य सवार थे।
सोमालिया में चीनी जहाज का अपहरण (प्रतीकात्मक फोटो)
ये भी पढ़ें- जब समुद्र में 200 सैनिकों के साथ उतरेगा 409 फीट लंबा INS Tushil, सिर पर पैर रखकर दुश्मन जाएंगे भाग!
डाकुओं से मिला था गार्ड
अर्ध-स्वायत्त राज्य पुंटलैंड के शाफुन जिले के एक अधिकारी ने संवाददाताओं को बताया कि अपहरणकर्ताओं में जहाज के सुरक्षा गार्ड भी शामिल हैं, जो बाद में तटीय क्षेत्र के हथियारबंद लोगों के साथ मिल गए। अपहरण किये गये जहाज को पुंटलैंड में रखा गया है।
अपहरण के बाद नौसेना एक्टिव
यूरोपीय संघ के समुद्री डकैती रोधी नौसैनिक बल, यूनावफोर अटलांटा ने बृहस्पतिवार को एक बयान जारी कर इस घटना की ओर वैश्विक ध्यान आकर्षित किया और जहाज के हथियारबंद लोगों के कब्जे में होने की पुष्टि की। बयान में आंशिक रूप से बताया गया, “जहां तक बात चालक दल के सदस्यों की है, तो जहाज पर 18 लोग हैं। कोई भी घायल नहीं हुआ है। जांच के बाद, इस घटना को समुद्र में सशस्त्र डकैती के रूप में वर्गीकृत किया गया है।”
