अमेरिका में चीन के लिए जासूसी का जुर्म कबूलने के बावजूद चीनी असंतुष्ट को नहीं मिली जेल, कोर्ट ने सुनाई यह सजा

Yuanjun Tang: अमेरिका में अपने ही साथी कार्यकर्ताओं की पांच साल तक चीन के लिए जासूसी करने का अपराध स्वीकार करने के बावजूद चीनी असंतुष्ट युआनजुन तांग को मैनहट्टन की अदालत ने जेल की सजा से राहत दे दी है।

Chinese Dissident Spying: न्यूयॉर्क में चीन के असंतुष्ट समुदाय के एक सदस्य को अपने साथी कार्यकर्ताओं की पांच साल तक चीन सरकार के लिए जासूसी करने की बात स्वीकार करने के बावजूद बृहस्पतिवार को मैनहट्टन की संघीय अदालत ने जेल की सजा नहीं सुनाई। युआनजुन तांग (69) तीन दशक से अधिक समय से चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के मुखर आलोचक रहे हैं। न्यायाधीश जॉन जी. कोएल्टल ने उन्हें तीन साल की परिवीक्षा की सजा सुनाई। न्यायाधीश ने कहा कि कुछ लोगों के इस दावे की पुष्टि नहीं हो सकी कि तांग की गतिविधियों के कारण उन्हें और उनके परिवार के सदस्यों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से निशाना बनाया गया था।

अमेरिका में चीन के लिए जासूसी का जुर्म कबूलने के बावजूद चीनी असंतुष्ट को नहीं मिली जेल, कोर्ट ने सुनाई यह सजा

अमेरिका में चीन के लिए जासूसी का जुर्म कबूलने के बावजूद चीनी असंतुष्ट को नहीं मिली जेल, कोर्ट ने सुनाई यह सजा

अमेरिकी सहायक अटॉर्नी जेन चोंग ने न्यायाधीश से तांग को पांच साल की जेल की सजा देने का अनुरोध किया था। यह अधिकतम सजा थी, जो तांग को मिल सकती थी। उन्होंने सितंबर 2025 में इस आरोप को स्वीकार कर लिया था कि उन्होंने अमेरिकी अटॉर्नी जनरल के कार्यालय में चीन सरकार के एजेंट के रूप में अपना पंजीकरण नहीं कराया था।

End of Feed