मध्य पूर्व के हालात पर चीन ने US को चेताया, बोला, 'अवैध सैन्य कार्रवाई को जायज ठहरा देंगे ऐसे हमले'

फू कॉन्ग ने कहा कि 'इस तरह की कार्रवाई अवैध एवं मनमाने तरीके से बल के इस्तेमाल वैध बना देगी।' चीन का यह बयान तब आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को ईरान को 'पाषाण युग' में भेज देने की चेतावनी दी।

China speaks on Middle East crisis: ईरान-अमेरिका, इजरायल युद्ध पर आम तौर पर चुप रहने वाले चीन ने प्रतिक्रिया दी है। संयुक्त राष्ट्र में चीन के स्थायी प्रतिनिधि ने इस युद्ध को लेकर अमेरिका-इजराइल को चेताया है। उन्होंने कहा कि मध्य पूर्व में किसी भी तरह के सैन्य कार्रवाई का चीन विरोध करता है। फू कॉन्ग ने कहा कि 'इस तरह की कार्रवाई अवैध एवं मनमाने तरीके से बल के इस्तेमाल वैध बना देगी।' चीन का यह बयान तब आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को ईरान को 'पाषाण युग' में भेज देने की चेतावनी दी। चीन और ईरान के बीच करीबी संबंध हैं। ईरान का करीब 90 प्रतिशत तेल चीन खरीदता रहा है। चीन का कहना है कि इस तरह की बयानबाजी से हालात सुधरेंगे नहीं बल्कि और जटिल होंगे।

FU

यूएन में चीन ने अमेरिका को चेताया।

सैन्य तरीके से नहीं निकलेगा स्थायी समाधान-चीन

चाइना डेली के मुताबिक मध्य पूर्व के हालात और युद्ध पर विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने कहा कि 'सैन्य तरीके से इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकल सकता और इलाके में बढ़ते तनाव से किसी भी पक्ष का हित नहीं होगा।' दरअसल, ट्रंप ने कहा है कि 'दो से तीन सप्ताह के भीतर ईरान के साथ यदि कोई समझौता नहीं होता है तो वह उस पर भीषण हमला करेंगे और उसे पाषाण युग में पहुंचा देंगे।' ट्रंप की इस धमकी के बाद ईरान पर और हमले की आशंका बढ़ गई है। एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि यूएस ईरान के नागरिक एवं बुनियादी संरचनाओं को निशाना बना सकता है।

End of Feed