टैरिफ वॉर के बीच अब VISA मुद्दे पर टकराए अमेरिका और चीन, US के फैसले पर बोला ड्रैगन- ये 'अनुचित'

चीन ने हाल ही में अमेरिका द्वारा कुछ चीनी छात्रों के वीजा रद्द करने के फैसले की आलोचना की है और इसे "अनुचित" और विचारधारा से प्रेरित बताया है।

चीन ने कुछ चीनी छात्रों के वीज़ा रद्द करने के संयुक्त राज्य अमेरिका के फ़ैसले पर पलटवार करते हुए इसे 'अनुचित' बताया है। एक बयान जारी करते हुए, चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने कहा कि यह कदम 'राष्ट्रीय अधिकारों के बहाने' 'वैचारिक रूप से' प्रेरित है। उन्होंने कहा कि बीजिंग ने वाशिंगटन के समक्ष औपचारिक विरोध दर्ज कराया है। यह अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो द्वारा यह घोषणा किए जाने के बाद आया है कि संयुक्त राज्य अमेरिका 'आक्रामक रूप से' चीनी छात्रों के वीज़ा रद्द करना शुरू कर देगा।

China student us visa

चीन ने इसे "अनुचित" और विचारधारा से प्रेरित बताया है

चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने कहा, 'अमेरिका ने विचारधारा और राष्ट्रीय अधिकारों के नाम पर चीनी छात्रों के वीज़ा को अनुचित तरीके से रद्द कर दिया है।' उन्होंने कहा, 'चीन इसका कड़ा विरोध करता है और उसने अमेरिका के समक्ष अपनी आपत्ति दर्ज कराई है।'

End of Feed