US-China Trade War 'अमेरिका का यह दोहरा चरित्र बर्दाश्त नहीं...', ट्रंप ने लगाया 100 प्रतिशत टैरिफ तो आगबबूला हुआ चीन

अमेरिका ने चीन पर 1 नवंबर 2025 से सभी चीनी आयातों पर 100% अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा की है। अमेरिका के फैसले पर चीन ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। चीन ने इसे अमेरिका का दोहरा चरित्र बताया है। अगले साल जनवरी महीने में ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (APEC) शिखर सम्मेलन में मुलाकात करने वाले थे।

US China Trade War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर चीन के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए 1 नवंबर 2025 से सभी चीनी आयातों पर 100% अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा की है। वहीं, उन्होंने अमेरिका में बने महत्वपूर्ण सॉफ्टवेयर पर निर्यात नियंत्रण (Export Control) लागू करने का ऐलान भी किया है। अमेरिका के फैसले पर चीन ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। चीन ने इसे अमेरिका का दोहरा चरित्र बताया है।

china trump

अमेरिका द्वारा 100 प्रतिशत टैरिफ लगाए जाने के बाद चीन ने जताई नाराजगी।(फोटो सोर्स: AP)

चीनी वाणिज्य मंत्रालय ने कहा, "इन कार्रवाइयों ने चीन के हितों को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाया है और दोनों पक्षों के बीच आर्थिक और व्यापार वार्ता के माहौल को गंभीर रूप से कमजोर किया है। हर बार हाई टैरिफ की धमकी देना चीन के साथ बातचीत करने का सही तरीका नहीं है।"

End of Feed