तेहरान पर होने वाला है हमला? भारत-चीन सहित इन देशों की अपने नागरिकों को सलाह, कहा- तुरंत छोड़ दें ईरान

Iran US Conflict: चीन और कनाडा ने मध्य पूर्व एशिया में बदलते हालात और यूएस-ईरान वार्ता का कोई ठोस नतीजा न आने की खबरों के बीच अपने नागरिकों से ईरान छोड़ने की अपील की है।

Iran US Conflict: चीन और कनाडा ने मध्य पूर्व एशिया में बदलते हालात और यूएस-ईरान वार्ता का कोई ठोस नतीजा न आने की खबरों के बीच अपने नागरिकों से ईरान छोड़ने की अपील की है। चीन और कनाडा ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। चीन ने अपने नागरिकों को ईरान की यात्रा करने से बचने की सलाह दी है।

Iran Daily Life

चीन और कनाडा ने जारी की एडवाइजरी

चीन ने जारी की एडवाइजरी

चीन ने कहा है कि ईरान पर अमेरिकी हमलों का खतरा है, इसलिए ''बाहरी जोखिम काफी बढ़ गया है।'' बीजिंग के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ''ईरान में सुरक्षा संबंधी मौजूदा हालात को देखते हुए, चीन के विदेश मंत्रालय और ईरान में चीनी दूतावास और कॉन्सुलेट चीनी नागरिकों से कहना चाहते हैं कि वे फिलहाल ईरान की यात्रा पर जाने से बचें। ईरान में मौजूद सभी चीनी नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे सुरक्षा सावधानियों को ध्यान में रखे और जितनी जल्दी हो सके वहां से निकल जाएं।''

End of Feed