Charlie Kirk's Killer: चार्ली किर्क का संदिग्ध हमलावर गिरफ्तार, ट्रंप बोले-'उम्मीद है कि उसे मौत की सजा मिलेगी '

Charlie Kirk's Killer: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को पुष्टि की कि चार्ली किर्क की गोली मारकर हत्या करने वाले संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है। हमलावर की पहचान टायलर रॉबिन्सन के रूप में हुई है।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को पुष्टि की कि चार्ली किर्क (Charlie Kirk's) की गोली मारकर हत्या करने वाले संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है। फॉक्स न्यूज़ पर बोलते हुए, ट्रंप ने कहा कि 'उनके किसी बेहद करीबी ने उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया' और शुक्रवार को बाद में इसकी आधिकारिक घोषणा की जाएगी। हमलावर की पहचान टायलर रॉबिन्सन के रूप में हुई है और उसे हत्या के 33 घंटे बाद हिरासत में ले लिया गया।

Charlie Kirk's Killer

चार्ली किर्क का हत्यारा गिरफ्तार (फाइल फोटो: canva)

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, 'मुझे पूरा यकीन है कि हमने उसे (संदिग्ध को) हिरासत में ले लिया है।' उन्होंने आगे कहा कि 'उन्हें उम्मीद है कि किर्क के हत्यारे को मौत की सजा मिलेगी। किर्क एक बेहतरीन इंसान थे और वह इसके लायक नहीं थे।'

End of Feed