चार्ली की हत्या पूरे देश पर हमला था, उन्हें मिलेगा सर्वोच्च नागरिक सम्मान: राष्ट्रपति ट्रंप

ट्रंप ने कहा कि गोली हर रूढ़िवादी पर निशाना साधी गई थी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि रूढ़िवादी कार्यकर्ता चार्ली किर्क की हत्या उनके विचारों को व्यक्त करने के लिए की गई थी, जिनमें वे विश्वास करते थे।

Donald Trump on Charlie Kirk: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूढ़िवादी कार्यकर्ता चार्ली किर्क की स्मृति में आयोजित समारोह में भाग लेने के लिए एरिजोना पहुंचे। किर्क की 10 सितंबर को यूटा वैली विश्वविद्यालय के एक कैंपस कार्यक्रम में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वे ट्रंप के करीबी बताए जाते थे। इस बीच ट्रंप ने बड़ा ऐलान किया है।

trump (3)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप देंगे चार्ली को सर्वोच्च नागरिक सम्मान। (Photo-AP)

चार्ली अब पहले से कहीं बड़े हो गए हैं: ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'चार्ली की हत्या सिर्फ एक व्यक्ति या आंदोलन पर हमला नहीं थी, यह हमारे पूरे देश पर हमला था, बंदूक उन पर तान दी गई थी लेकिन गोली हम सब पर थी।' 'चार्ली आज दो सप्ताह पहले से कहीं अधिक बड़ा है, जल्द ही चार्ली को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, द प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम से सम्मानित किया जाएगा।'

End of Feed