कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में बेकाबू हुई जंगल की आग, हजारों घर कराए गए खाली; इमरजेंसी घोषित

Canada Wildfires: कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में तेजी से फैल रही जंगल की आग के चलते हाहाकार मचा हुआ है। आग पर काबू पाने की कोशिशें की जा रही हैं, लेकिन स्थिति को बिगड़ता देख हजारों लोगों को अपने घर खाली करने पड़े।

Canada Wildfires: कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में तेजी से फैल रही जंगल की आग के चलते हाहाकार मचा हुआ है। आग पर काबू पाने की कोशिशें की जा रही हैं, लेकिन स्थिति को बिगड़ता देख हजारों लोगों को अपने घर खाली करने पड़े। साथ ही, जंगल की आग के चलते ब्रिटिश कोलंबिया में इमरजेंसी घोषित की गई है।

Canada wildfire

कनाडा में धूं-धूं कर जल रहे जंगल

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, बीसी वाइल्फफायर सर्विस ने बताया कि शुक्रवार को आग का पता चलने के बाद इसका दायरा लगभग दोगुना हो चुका है। बाल्ड रेंज फायर अब समरलैंड, पीचलैंड और आसपास के इलाकों में 103 वर्ग किलोमीटर से ज्यादा क्षेत्र में फैल चुकी है। समरलैंड के मेयर ने सबसे खराब स्थिति के लिए तैयार रहने को कहा।

End of Feed