Canada : एडमंटन के गुरुद्वारे में चाकू से हमला, 2 लोग घायल, हिरासत में आरोपी, कार्नी ने दुख जताया

एडमंटन पुलिस सर्विस के अनुसार, पुलिस को स्थानीय समयानुसार करीब 4:49 बजे एक व्यक्ति के हाईवे पर यातायात के बीच चलते होने की सूचना मिली। इसके करीब 15 मिनट बाद पुलिस को गुरुद्वारे के अंदर चाकूबाजी की सूचना मिली।

Edmonton Sikh temple : कनाडा के एडमंटन में एक सिख गुरुद्वारे में शुक्रवार सुबह हुए चाकूबाजी के हमले में दो लोग घायल हुए। हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं, इस घटना पर कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कर्नी ने दुख जताया है। अधिकारियों के अनुसार, यह हमला स्थानीय समयानुसार शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे एडमंटन स्थित विशाल नानकसर गुरुद्वारा परिसर में हुआ। पुलिस ने संदिग्ध की पहचान उजागर नहीं की है और हमले के पीछे की वजह भी नहीं बताई है।

gurudwara

कनाडा के गुरुद्वारे में चाकू से हमला।

वर्ल्ड सिख ऑर्गनाइजेशन ने कहा-घटना चिंताजनक

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक यह हमला ऐसे समय हुआ है जब पुलिस ने पिछले सप्ताह पुष्टि की थी कि वह कैलगरी के दो सिख गुरुद्वारों को किए गए धमकी भरे फोन कॉल की जांच कर रही है। कैलगरी, शुक्रवार की घटना वाली जगह से करीब दो घंटे दक्षिण में स्थित है। कनाडा स्थित वर्ल्ड सिख ऑर्गनाइजेशन ने कहा है कि यह हमला बेहद चिंताजनक है और ऐसे समय हुआ है जब देश में सिख विरोधी नफरत बढ़ रही है।

End of Feed