जयशंकर की चेतावनी के बाद रास्ते पर आया कनाडा, बोला-भारतीय राजनयिकों की सुरक्षा गंभीरता से लेंगे

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Jul 4, 2023, 09:08 AM IST

Khalistan Protests in Canada: टोरंटो में सामने आए पोस्टर में खालिस्तान नेता हरदीप सिंह निज्जर की 'हत्या' भारतीय राजनयिकों को आरोपी बनाया गया है। इसके खिलाफ खालिस्तानियों ने आठ जुलाई को कनाडा में रैली बुलाई है।

Khalistan Protests in Canada: कनाडा में खालिस्तान के पोस्टर में दो भारतीय राजनयिकों के नाम लिखे जाने के मामले में भारत के विरोध के बाद कनाडा सरकार बैकफुट पर आ गई है। अब उसने स्पष्टकीरण जारी किया है। विदेश मंत्री एस जयशंकर के आगाह करने के बाद कि इस तरह के प्रदर्शनों से आपसी रिश्ते प्रभावित होंगे, कनाडा के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि वह भारतीय राजनयिकों की सुरक्षा को लेकर काफी गंभीर है और वह वियना कन्वेंशन के हिसाब से सुरक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है। कनाडा ने कहा है कि इस तरह का प्रदर्शन स्वीकार नहीं होगा।

Khalistan protest

प्रदर्शन पर भारत ने जताई नाराजगी।

कनाडा की विदेश मंत्री ने दी सफाई

कनाडा की विदेश मंत्री मेलनी जोली ने अपने एक ट्वीट में कहा, 'कनाडा वियना कन्वेंशन के हिसाब राजनयिकों की सुरक्षा को लेकर अत्यंत गंभीर एवं प्रतिबद्ध है। आठ जुलाई को प्रस्तावित प्रदर्शन के संबंध में ऑन लाइन प्रसारित की जा रही सामग्री के संबंध में हम भारतीय अधिकारियों के साथ करीबी संपर्क में हैं। इस तरह का प्रदर्शन अस्वीकार्य है। हम जानते हैं कि कुछ लोगों के कृत्व पूरे समुदाय या कनाडा का प्रतिनिधित्व नहीं करते।'

End of Feed