कनाडा में फिर गैंगवार की दस्तक! ब्रैम्पटन के रेस्टोरेंट पर ताबड़तोड़ फायरिंग, सोशल मीडिया पर इस गैंग ने ली जिम्मेदारी

Rohit Godara Goldy Brar Gang: कनाडा के ब्रैम्पटन में 'दाल रोटी' रेस्टोरेंट के बाहर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में गैंगस्टर रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े गुर्गों का नाम आया, लेकिन पुष्टि नहीं हो सकी।

Canada Brampton Firing: कनाडा में भारतीय मूल के गैंगस्टरों और जबरन वसूली (Extortion) का नेटवर्क चलाने वाले सिंडिकेट का आतंक थमता नजर नहीं आ रहा है। कनाडा के ब्रैम्पटन (Brampton) शहर में एक भारतीय रेस्टोरेंट के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। इस हमले के तुरंत बाद गैंगस्टर रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ सिंडिकेट से जुड़े गुर्गों ने सोशल मीडिया पर फायरिंग का वीडियो जारी कर इस हमले की जिम्मेदारी ली है। हालांकि, अभी यह पुष्टि होना बाकी है कि ये बदमाश किस गैंग के हैं और इस घटना के पीछे कोई गैंग है भी या नहीं।

कनाडा में फिर गैंगवार की दस्तक! ब्रैम्पटन के रेस्टोरेंट पर ताबड़तोड़ फायरिंग, सोशल मीडिया पर इस गैंग ने ली जिम्मेदारी

कनाडा में फिर गैंगवार की दस्तक! ब्रैम्पटन के रेस्टोरेंट पर ताबड़तोड़ फायरिंग, सोशल मीडिया पर इस गैंग ने ली जिम्मेदारी

'दाल रोटी' रेस्टोरेंट को बनाया निशाना, वीडियो किया जारी

जानकारी के मुताबिक, यह वारदात ब्रैम्पटन में स्थित मशहूर दाल रोटी (Dal Roti) रेस्टोरेंट के बाहर हुई। हमलावरों ने रेस्टोरेंट को निशाना बनाते हुए कई राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। इस घटना का एक खौफनाक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकती है कि कैसे बदमाश सरेआम गोलियां बरसा रहे हैं।

End of Feed