कंबोडिया और थाईलैंड घातक सीमा झड़पों के बाद 'तत्काल और बिना शर्त युद्धविराम' पर सहमत

शांति वार्ता में मध्यस्थता करने वाले मलेशिया के अनुसार, दोनों देश मंगलवार, 29 जुलाई को कम्बोडियाई और थाई पक्षों के क्षेत्रीय कमांडरों की बैठक बुलाएंगे।

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने सोमवार को कहा कि थाईलैंड और कंबोडिया (Cambodia and Thailand) के नेता सीमा पर संघर्ष समाप्त करने के लिए तत्काल और बिना शर्त युद्धविराम (Immediate and Unconditional Ceasefire) पर सहमत हो गए हैं। यह बात दोनों दक्षिण-पूर्वी एशियाई पड़ोसियों के बीच मलेशिया में हुई बातचीत के बाद कही गई।

Cambodia Thailand  tension

कंबोडिया और थाईलैंड 'तत्काल और बिना शर्त युद्धविराम' पर सहमत (फोटो: canva)

मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने सोमवार को कहा कि कंबोडिया और थाईलैंड स्थानीय समयानुसार मध्यरात्रि (12 p.m. ET Monday) से 'तत्काल और बिना शर्त युद्धविराम' पर सहमत हो गए हैं। यह बात दोनों देशों की विवादित सीमा पर कई दिनों से चल रही झड़पों के बाद कही गई।

End of Feed