ब्रिटेन का रूस पर बड़ा एक्शन, रासायनिक हथियारों से जुड़े 9 लोगों और संस्थाओं पर लगाए प्रतिबंध

ब्रिटेन ने जिन संस्थानों पर प्रतिबंध लगाया है, उनमें रूस का सरकारी वैज्ञानिक अनुसंधान संस्थान एससी सिग्नल और राज्य वैज्ञानिक अनुसंधान एवं सैन्य चिकित्सा परीक्षण संस्थान (GNIIII VM) भी शामिल हैं। इसके अलावा कई वरिष्ठ वैज्ञानिकों और अधिकारियों को भी प्रतिबंध सूची में शामिल किया गया है।

लंदन: ब्रिटेन ने रूस पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते हुए रासायनिक हथियारों के विकास से जुड़े सात रूसी नागरिकों और दो वैज्ञानिक संस्थानों पर नए प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। ब्रिटिश सरकार का आरोप है कि ये लोग और संस्थाएं विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी को कथित तौर पर जहर देने और वर्ष 2018 में इंग्लैंड के सैलिसबरी में पूर्व रूसी जासूस सर्गेई स्क्रिपाल पर हुए हमले में इस्तेमाल किए गए रासायनिक हथियारों के विकास में शामिल थे।

ब्रिटेन का रूस पर बड़ा एक्शन।

ब्रिटेन का रूस पर बड़ा एक्शन। (फोटो- AI)

ब्रिटेन के विदेश मंत्रालय के मुताबिक, प्रतिबंधित व्यक्तियों और संस्थानों का संबंध 'एपिबैटिडीन' नामक विषैले पदार्थ और 'नोविचोक' के विकास से है। ब्रिटेन का दावा है कि एपिबैटिडीन का इस्तेमाल 2024 में आर्कटिक क्षेत्र की एक दंड कॉलोनी में नवलनी को जहर देने के लिए किया गया था, जबकि नोविचोक रासायनिक हथियार का उपयोग 2018 में सैलिसबरी में स्क्रिपाल और उनकी बेटी पर हुए हमले में किया गया था। उस घटना में दोनों गंभीर रूप से बीमार हो गए थे और स्थानीय निवासी डॉन स्टर्जेस की मौत हो गई थी।

End of Feed