'वेनेजुएला पर सैन्य कार्रवाई घातक साबित होगी'; ब्राजीली राष्ट्रपति लूला ने ट्रंप को खुले शब्दों में दी चेतावनी

लूला दा सिल्वा ने साफ शब्दों में कहा कि दक्षिण अमेरिका के लिए शांति और समृद्धि ही एकमात्र सही रास्ता है। अंतरराष्ट्रीय कानून की सीमाओं की परीक्षा ली जा रही है। वेनेजुएला में सशस्त्र हस्तक्षेप पूरे महाद्वीप के लिए मानवीय आपदा होगा और दुनिया के लिए एक खतरनाक उदाहरण बनेगा

ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने वेनेजुएला में किसी भी तरह की सशस्त्र सैन्य दखलअंदाजी को लेकर कड़ी चेतावनी दी है। राष्ट्रपति ने आगाह किया कि अगर वेनेजुएला के खिलाफ किसी भी तरह का सशस्त्र बल प्रयोग इस पूरे क्षेत्र में घातक साबित होगा। उनकी यह चेतावनी तब आई है जब ट्रंप ड्रग्स की तस्करी के आरोप लगाकर लगातार वेनेजुएला के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। उन्होंने वेनेजुएला आने-जाने वाले तेल टैंकरों को पूरी तरह रोक दिया है।

Luiz Inacio Lula da Silva

ब्राजील के राष्ट्रपति लुईज इनासियो लूला दा सिल्वा (फोटो साभार: AP)

ब्राजीली राष्ट्रपति बीते दिन मर्कोसुर और सहयोगी देशों के 67वें शिखर सम्मेलन में बोलते रहे थे। इस दौरान राष्ट्रपति लूला ने अमेरिका की ओर से वेनेजुएला पर बनाए जा रहे सैन्य दबाव पर बात की। उन्होंने कहा कि अमेरिका की धमकियां, नौसैनिक नाकेबंदी और कैरिबियाई देश वेनेजुएला पर सैन्य मौजूदगी बेहद चिंताजनक है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, लूला ने इसे बाहरी क्षेत्रीय शक्ति की सैन्य दखल बताया, जिससे पूरा लैटिन अमेरिका हैरान और परेशान है।

End of Feed