Brazil: ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो (Jair Bolsonaro) के समर्थकों ने देश में जमकर हंगामा किया.. इस दौरान समर्थकों ने सुरक्षा बाधाओं और पुलिस बैरिकेड्स को तोड़ते हुए संसद भवन, राष्ट्रपति भवन (Presidential Palace ) और सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में घुस गए। पिछले हफ्ते लुइज इनासियो लूला डी सिल्वा (Luiz Inacio Lula da Silva) के राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने के विरोध में प्रदर्शनकारी हंगामा कर रहे थे। यहां प्रदर्शनकारियों का एक समूह सदन अध्यक्ष की कुर्सी पर चढ़ गया। इस घटना के कुछ वीडियो भी सामने आये हैं। एक वीडियो में दिख रहा है कि प्रदर्शनकारी स्पीकर के डायस पर चढ़कर माइक से छेड़छाड़ कर रहे हैं। वहीं एक और वीडियो में भीड़ एक पुलिसकर्मी को उसके घोड़े से खींचकर जमीन पर गिराते हुए दिख रही है।
ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो के समर्थक, प्रदर्शनकारियों ने ब्रासीलिया में सुप्रीम कोर्ट की इमारत पर धावा बोल दिया (Photo- AP)
