ये शख्स है नेपाल का इकलौता अरबपति, मजबूरी में जुड़े थे कारोबार से, जानिए कितनी है संपत्ति

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Apr 17, 2023, 11:42 AM IST

बिनोद चौधरी का जन्म काठमांडू के एक मारवाड़ी व्यवसायी परिवार में हुआ था, लेकिन उनकी जड़ें भारतीय हैं। उनके दादा राजस्थान से नेपाल चले गए थे।

Richest Person of Nepal: एक तरफ जहां भारत में कई अरबपति हैं, वहीं पड़ोसी नेपाल में सिर्फ एक अरबपति है। बिजनेस टाइकून से नेता बने बिनोद चौधरी नेपाल के इकलौते अरबपति हैं। उनका व्यापारिक साम्राज्य बैंकिंग, उपभोक्ता वस्तुओं, शिक्षा से लेकर होटल, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऊर्जा और मेडिकल जैसी इंडस्ट्री में फैला हुआ है। चौधरी, चौधरी समूह के अध्यक्ष हैं, जिसे सीजी कॉर्प ग्लोबल भी कहा जाता है। उनका समूह एक दर्जन से अधिक क्षेत्रों में 136 कंपनियों का मालिक है।

Binod chaudhary

बिनोद चौधरी नेपाल के इकलौते अरबपति (Twitter Account)

143 होटलों के मालिक

चौधरी के कुछ सबसे प्रसिद्ध ब्रांड 'वाई वाई' नूडल्स हैं जो भारत और नेपाल के नबील बैंक में भी बेहद लोकप्रिय हैं। उनकी कंपनी 143 होटलों की मालिक है और उनका संचालन करती है। इनमें भारत की ताज होटल श्रृंखला के सहयोग से कई 5-सितारा होटल भी शामिल हैं।

End of Feed