कतर को नेतन्याहू की चेतावनी-'दोहा से हमास के नेताओं को निकालो नहीं तो हम कर देंगे उनका हिसाब'

दोहा में हमास के दफ्तर पर हमला के बाद अंतरराष्ट्रीय आलोचना का सामना कर रहे इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने तेवर में नरमी के संकेत नहीं दिए हैं बल्कि उन्होंने कतर को चेतावनी दी है कि यदि वह दोहा से हमास के पोलित ब्यूरो के सदस्यों को बाहर नहीं करता है तो 'इजरायल इनका हिसाब करेगा।'

Benjamin Netanyahu : दोहा में हमास के दफ्तर पर हमले के बाद अंतरराष्ट्रीय आलोचना का सामना कर रहे इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने तेवर में नरमी के संकेत नहीं दिए हैं बल्कि उन्होंने कतर को चेतावनी दी है कि यदि वह दोहा से हमास के पोलित ब्यूरो के सदस्यों को बाहर नहीं करता है तो 'इजरायल इनका हिसाब करेगा।' नेतन्याहू ने कहा कि 'यदि आप उन्हें नहीं निकालेंगे तो हम उन्हें खत्म करेंगे।'

Benjamin Netanyahu

दोहा पर इजरायल ने किए हैं हवाई हमले। तस्वीर-AP

हमास के हमले की तुलना 9/11 से की

टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के मुताबिक सात अक्टूबर 2023 को अपने देश पर हुए हमास के हमले की तुलना अमेरिका के 9/11 से करते हुए नेतन्याहू ने कहा कि 'होलोकॉस्ट के बाद सात अक्टूबर को यहूदियों पर हुए सबसे बड़े एवं बर्बर हमले आज भी इजरायली लोगों के दिल और दिमाग पर छाए हुए हैं।' नेतन्याहू ने पूछा कि 9/11 के बाद अमेरिका ने क्या किया?

End of Feed