'भारत सहित दुनिया के सामने भीख मांग रहा US', रूसी तेल पर ईरानी विदेश मंत्री अराघची का ट्रंप पर तीखा हमला

ईरान के विदेश मंत्री अब्बा अरघाची ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में यूएस की आलोचना करते हुए कहा कि 'रूस से तेल न खरीदने के लिए अमेरिका ने महीनों तक भारत पर दबाव बनाया लेकिन अब वह देशों से रूसी तेल का आयात करने के लिए कह रहा है। ईरान की वजह से वैश्विक ऊर्जा बाजार हिल गया है।

Iran News: ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य मोर्चे पर तो लड़ाई जारी है, जुबानी जंग में भी कोई कमी नहीं है। एक दूसरे पर वार-पलटवार का दौर चल रहा है। रूसी तेल खरीदने की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अपील पर ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने उन पर तीखा हमला बोला है। तेहरान ने शनिवार को आरोप लगाया कि रूसी कच्चे तेल पर वाशिंगटन पाखंड कर रहा है। वह उन देशों से रूसी तेल खरीदने के लिए 'गिड़गिड़ा' रहा है जिसे उसने कभी खरीदने से मना किया था।

abbas araghchi

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची।

ईरान के विदेश मंत्री अब्बा अरघाची ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में यूएस की आलोचना करते हुए कहा कि 'रूस से तेल न खरीदने के लिए अमेरिका ने महीनों तक भारत पर दबाव बनाया लेकिन अब वह देशों से रूसी तेल का आयात करने के लिए कह रहा है। ईरान की वजह से वैश्विक ऊर्जा बाजार हिल गया है, तब जाकर ट्रंप ने यह कदम उठाया है।'

End of Feed