बांग्लादेश में जन्माष्टमी की धूम, हिंदुओं ने कड़ी सुरक्षा के बीच मनाया उत्सव; आर्मी चीफ ने कही यह बात

Janmashtami 2025: बांग्लादेश में हिंदुओं ने शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जन्माष्टमी का त्योहार मनाया। देश की सेना, नौसेना और वायु सेना के प्रमुख राजधानी ढाका में आयोजित मुख्य समारोह में शामिल हुए। सेना प्रमुख ने समुदाय के सदस्यों से कहा कि मैं आभारी हूं कि आपने हमें इस उत्सव में शामिल होने का मौका दिया। बांग्लादेश पर सभी धर्मों और समुदायों के लोगों का समान अधिकार है।

Janmashtami 2025: बांग्लादेश में हिंदुओं ने शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जन्माष्टमी का त्योहार मनाया। देश की सेना, नौसेना और वायु सेना के प्रमुख राजधानी ढाका में आयोजित मुख्य समारोह में शामिल हुए। पलाशी में ढोल-नगाड़ों के बीच जुलूस शुरू होने से पहले समुदाय के नेताओं ने सेना प्रमुख जनरल वकर-उज-जमान, नौसेना प्रमुख एडमिरल एम नजमुल हसन और वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल हसन महमूद खान का स्वागत किया। समारोह की शुरुआत गीत-संगीत और नृत्य के साथ हुई।

bangladesh Janmashtami

बांग्लादेश में जन्माष्टमी की धूम (फोटो साभार: ANI)

सेना प्रमुख ने क्या कुछ कहा?

सेना प्रमुख ने समुदाय के सदस्यों से कहा, “मैं आभारी हूं कि आपने हमें इस उत्सव में शामिल होने का मौका दिया। बांग्लादेश पर सभी धर्मों और समुदायों के लोगों का समान अधिकार है। सशस्त्र बल शांति, सुरक्षा और सद्भाव की रक्षा के लिए हमेशा नागरिकों के साथ खड़े रहेंगे।”

End of Feed