बांग्लादेश में नई संसद के पहले सत्र की शुरुआत मार्च में होगी, लेकिन फंसा पेंच- अध्यक्षता कौन करेगा?

तारिक रहमान के नए मंत्रिमंडल में गृह मंत्री भी रहे अहमद ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, इस सत्र में (मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली) अंतरिम सरकार के अध्यादेश और शोक प्रस्ताव भी पेश किए जाएंगे। 12 फरवरी को हुए महत्वपूर्ण चुनावों में बीएनपी ने दो-तिहाई बहुमत हासिल कर सरकार बनाई थी।

Bangladesh News: सत्तारूढ़ बीएनपी के एक शीर्ष अधिकारी ने शनिवार को बताया कि बांग्लादेश की नव निर्वाचित 13वीं संसद का पहला सत्र मार्च के दूसरे सप्ताह में शुरू होने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री तारिक रहमान के नेतृत्व वाली बांग्लादेश राष्ट्रवादी पार्टी (BNP) के प्रवक्ता सलाहुद्दीन अहमद ने कहा कि 13वीं संसद का पहला सत्र 12 मार्च को या उससे कुछ दिन पहले शुरू होने की संभावना है।

Tariq rahman

तारिक रहमान

बीएनपी ने दो-तिहाई बहुमत हासिल कर सरकार बनाई

तारिक रहमान के नए मंत्रिमंडल में गृह मंत्री भी रहे अहमद ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, इस सत्र में (मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली) अंतरिम सरकार के अध्यादेश और शोक प्रस्ताव भी पेश किए जाएंगे। 12 फरवरी को हुए महत्वपूर्ण चुनावों में बीएनपी ने दो-तिहाई बहुमत हासिल कर सरकार बनाई, जबकि धुर दक्षिणपंथी जमात-ए-इस्लामी मुख्य विपक्षी दल के रूप में उभरी।

End of Feed