बांग्लादेश: हिंदू युवक दीपू को दी गई दर्दनाक मौत, आखिर क्यों नहीं बचा पाई पुलिस? दिया ये जवाब

25 साल के दीपू चंद्र दास को गुरुवार रात पीट-पीटकर मार डाला गया। उसपर आरोप लगाया गया कि उसने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। पुलिस ने कहा कि तुरंत, हम घटनास्थल की ओर भागे, लेकिन बहुत देर हो चुकी थी। SP ने कहा कि बस एक सही समय पर कॉल करने से दीपू की जान बच सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

Dipu Chandra Das Murder: बांग्लादेश पुलिस ने बताया है कि कैसे मैमनसिंह में एक हिंदू गारमेंट वर्कर को भीड़ ने मार डाला और यह भी माना कि भीड़ और भारी ट्रैफिक जाम की वजह से पुलिस अधिकारी समय पर मौके पर नहीं पहुंच पाए। यह भी कहा कि मदद के लिए कॉल देर से आया, शायद इस वजह से पुलिस नहीं पहुंच पाई और युवक की न चली गई।

bangladesh

बांग्लादेश: हिंदू युवक दीपू को क्यों नहीं बचा पाई पुलिस?

25 साल के दीपू चंद्र दास को गुरुवार रात पीट-पीटकर मार डाला गया। उसपर आरोप लगाया गया कि उसने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। एक अखबार से बात करते हुए, मैमनसिंह में इंडस्ट्रियल पुलिस के सुपरिटेंडेंट मोहम्मद फरहाद हुसैन खान ने बताया कि उन्हें रात करीब 8.00 बजे एक असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर ने घटना की जानकारी दी थी। तब तक, हालात बेकाबू हो चुके थे।

End of Feed