समुद्र से भारत के लिए बुरी खबर, समुद्री डाकुओं के चंगुल में 22 भारतीय; 2 विदेशी कार्गो शिप का अपहरण

यमन और सोमालिया के तटों के पास समुद्री डाकुओं ने दो वाणिज्यिक जहाजों का अपहरण कर लिया है। जहाजरानी मंत्रालय के अनुसार, इन जहाजों पर कुल 22 भारतीय नागरिक सवार हैं।

समुद्र से भारत के लिए इस वक्त एक बुरी खबर सामने आ रही है। यमन और सोमालिया के तटों के पास दो वाणिज्यिक जहाजों का समुद्री डाकुओं ने अपहरण कर लिया गया है। जहाजरानी मंत्रालय (Shipping Ministry) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को जानकारी दी कि इन दोनों जहाजों पर कुल 22 भारतीय नागरिक सवार हैं। मतलब ये 22 भारतीय नागरिक भी डाकूओं के चंगुल में हैं।

End of Feed