आज लॉन्च होगा Axiom-4 मिशन, शुभांशु शुक्ला पर पूरे देश की नजरें, अंतरिक्ष पहुंचकर रचेंगे इतिहास

फ्लोरिडा में नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से सुबह 2:31 बजे EDT (12:01 बजे IST) पर उड़ान भरने वाला यह मिशन स्पेसएक्स के ड्रैगन अंतरिक्ष यान में चार अंतरिक्ष यात्रियों को ले जाएगा, जिसे फाल्कन 9 रॉकेट द्वारा कक्षा में प्रक्षेपित किया जाएगा।

Axiom-4 mission launch- अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए ऐतिहासिक निजी अंतरिक्ष उड़ान, एक्सिओम मिशन 4 (एक्स-4) (Axiom Mission 4) बुधवार को फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च होगी। नासा और स्पेसएक्स के सहयोग से एक्सिओम स्पेस ने इस मिशन को तैयार किया है। इसमें कई देशों के अंतरराष्ट्रीय क्रू मेंबर शामिल हैं और यह कमर्शियल और वैश्विक अंतरिक्ष एक्सप्लोरेशन में एक बड़ा कदम है। भारत के लिहाज से खास बात ये है कि इसमें भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला भी रवाना हो रहे हैं। किसी भी भारतीय एस्ट्रोनॉट की आईएसएस के लिए ये पहली उड़ान होगी। इस पर पूरे देश की नजरें टिकी हुई हैं।

subhanshu ISS

Axiom-4 मिशन की लॉन्चिंग

चार अंतरिक्ष यात्रियों को ले जाएगा स्पेसएक्स

फ्लोरिडा में नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से सुबह 2:31 बजे EDT (12:01 बजे IST) पर उड़ान भरने वाला यह मिशन स्पेसएक्स के ड्रैगन अंतरिक्ष यान में चार अंतरिक्ष यात्रियों को ले जाएगा, जिसे फाल्कन 9 रॉकेट द्वारा कक्षा में प्रक्षेपित किया जाएगा। ISS के साथ डॉकिंग गुरुवार, 26 जून को लगभग 7:00 बजे EDT (4:30 बजे IST) पर होने की उम्मीद है।

End of Feed