गजब! प्रेग्नेंसी का पता चलने के महज 17 घंटे बाद महिला ने बच्चे को दिया जन्म, सोशल मीडिया पर साझा किए अनुभव

6 जून को ग्लूटेन सेंसिटिविटी की जांच के लिए जब मिस समर्स अपने जनरल प्रैक्टिशनर के पास गईं, तो उन्हें अचानक प्रेग्नेंसी टेस्ट करवाने को कहा गया। GP ने प्रेग्नेंसी की पुष्टि की, लेकिन सोचा कि यह शुरुआत का ही चरण है। हालांकि, जब उनके बॉयफ्रेंड के परिवार ने उसी दिन एक अल्ट्रासाउंड करवाया, तो उन्हें यह जानकर हैरानी हुई कि वे 38 हफ्ते और 4 दिन की गर्भवती हैं।

Australian Woman News: ऑस्ट्रेलिया में एक अजब-गजब मामला सामने आया है। अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में पता चलने के मात्र 17 घंटे बाद ही 20 साल की एक महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। मिरर डॉट को डॉट इन की रिपोर्ट के मुताबिक इस महिला का नाम चैरलोट समर्स है। समर्स ने अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में पता चलने और फिर बच्चे को जन्म देने के बारे में अपने अनुभव साझा किए हैं। किसी महिला को यदि उसकी प्रेग्नेंसी के बारे में यदि पता नहीं चलता तो इसे 'क्रिप्टिक प्रेग्नेंसी' कहा जाता है। यह लाखों-करोड़ों महिलाओं में से किसी एक को होता है।

baby

ऑस्ट्रेलिया में आया अजब-गजब मामला। तस्वीर-Istock

'मैं अभी भी साइज 8 के कपड़े खरीद रही थी'

रिपोर्ट के मुताबिक इस ऑस्ट्रेलियाई महिला ने अपने एक TikTok वीडियो में बताया, 'मैं अभी भी साइज 8 के कपड़े खरीद रही थी। मुझे लगा मैंने थोड़ा वजन बढ़ा लिया है, शायद थोड़ा पेट निकल आया था। लेकिन मैं ढाई साल के रिश्ते में थी, और मैंने मान लिया था कि यह ‘खुशहाल रिलेशनशिप वेट’ है। उस समय मैं अपने जीवन में बहुत सारी तनावपूर्ण स्थितियों से भी गुजर रही थी।'

End of Feed