आतंकवादी हमला ऑस्ट्रेलिया में हुआ, लेकिन सिर चकरा जाएगा हजारों KM दूर बैठे शहबाज शरीफ का! पाकिस्तान के लिए विदेश में कही जा रही ये बातें

Australia Terrorist Attack Pakistan Connection: डच धुर-दक्षिणपंथी नेता और सांसद गीर्ट वाइल्डर्स ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकवादी हमले को लेकर पाकिस्तान पर निशाना साधा। सिडनी के बोंडी बीच पर हुई गोलीबारी में मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। पुलिस के बयान के अनुसार, 14 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

Geert Wilders on Pakistan: डच (Netherlands) धुर-दक्षिणपंथी नेता और सांसद गीर्ट वाइल्डर्स (Geert Wilders) ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकवादी हमले को लेकर पाकिस्तान पर निशाना साधा है। बोंडी बीच हमले में शामिल आतंकवादियों की पहचान का जिक्र करते हुए उन्होंने पाकिस्तान को '100 प्रतिशत आतंकवादी देश' बताया। वाइल्डर्स ने कहा कि पाकिस्तान एक खतरनाक शरिया-आधारित और घटिया देश है।

pakistan (9)

गीर्ट वाइल्डर्स ने कहा पाकिस्तान एक शरिया आधारित और घटिया देश (AP)

उन्होंने X पर लिखा, 'पाकिस्तान 100% आतंकवादी देश है। एक खतरनाक शरिया-आधारित घटिया देश। ओसामा बिन लादेन कई सालों तक वहीं रहा। #बोंडीबीच के आतंकवादी पाकिस्तान के हैं। मुझे पाकिस्तानी मुल्लाओं से मौत के कई फतवे मिले हैं। हम सभी को पाकिस्तान का बहिष्कार और उसे अलग-थलग कर देना चाहिए।'

End of Feed