Coldplay कॉन्सर्ट में छिपकर प्रेमिका के साथ पहुंचे थे एस्ट्रोनॉमर के CEO, Video से गए पकड़ा; पत्नी ने सरनेम दिया हटा

16 जुलाई 2025 को Coldplay के कॉन्सर्ट के दौरान, 'किस कैम' ने एंडी बायरन और क्रिस्टिन कैबोट को एक-दूसरे के करीब दिखाया। कैमरे ने जैसे ही दोनों के ऊपर फोकस किया, दोनों हड़बड़ा गए। एंडी बायरन कैमरे की नजर से बचते हुए ओझल हुए तो वहां क्रिस्टिन कैबोट चेहरा कवर करते हुए पीछे की ओर मुड़ गई।

एस्ट्रोनॉमर के सीईओ एंडी बायरन की जिंदगी में उथल पुथल मच गई है। Coldplay कॉन्सर्ट के किस कैम पर गर्लफ्रेंड के साथ पकड़े जाने के बाद अब एस्ट्रोनॉमर के सीईओ एंडी बायरन की पत्नी ने सख्त रूख अपनाते हुए अपने नाम से पति का सरनेम हटा दिया है। एंडी बायरन हाल ही में एक सार्वजनिक विवाद में तब फंस गए हैं, जब उन्हें और उनकी कंपनी की एचआर प्रमुख, क्रिस्टिन कैबोट, को बास्टन के गिलेट स्टेडियम में एक Coldplay कॉन्सर्ट के दौरान 'किस कैम' पर एक-दूसरे के करीब दिखाया गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे उनके व्यक्तिगत जीवन और पेशेवर आचरण पर सवाल उठने लगे।

Astronomer CEO Andy Byron

Coldplay कॉन्सर्ट में एस्ट्रोनॉमर के CEO एंडी बायरन और एचआर प्रमुख क्रिस्टिन कैबोट (फोटो- @PopBase)

कहां प्रेमिका के साथ कैमरे में कैद हुए एस्ट्रोनॉमर के सीईओ

16 जुलाई 2025 को Coldplay के कॉन्सर्ट के दौरान, 'किस कैम' ने एंडी बायरन और क्रिस्टिन कैबोट को एक-दूसरे के करीब दिखाया। कैमरे ने जैसे ही दोनों के ऊपर फोकस किया, दोनों हड़बड़ा गए। एंडी बायरन कैमरे की नजर से बचते हुए ओझल हुए तो वहां क्रिस्टिन कैबोट चेहरा कवर करते हुए पीछे की ओर मुड़ गई। दोनों के इस रिएक्शन ने दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित कर लिया और फिर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

End of Feed