इमरान खान के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, पूर्व पाक पीएम पर आतंकवाद का मामला दर्ज, ये है वजह

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 1, 2022, 10:38 PM IST

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के अध्यक्ष इमरान खान के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। जज को धमकी देने की वजह से उनके खिलाफ आतंकवाद का मामला दर्ज किया गया।

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रमुख और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक इस्लामाबाद के मारगल्ला पुलिस स्टेशन के एक मजिस्ट्रेट ने PTI प्रमुख इमरान खान के खिलाफ 20 अगस्त को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जेबा चौधरी के संबंध में उनकी टिप्पणी के मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी किया। खान ने जज को धमकी दी थी।

Imran Khan

इमरान खान की मुश्किलें बढ़ीं

उधर इमरान खान ने शनिवार को इस्लामाबाद हाईकोर्ट ((IHC) में एक हलफनामा दायर किया। उन्होंने महसूस किया है सार्वजनिक रैली के दौरान मैं सीमा पार कर ली थी। 20 अगस्त को एक रैली के दौरान महिला जज को धमकाने के लिए इस्लामाबाद के सदर मजिस्ट्रेट अली जावेद की शिकायत पर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री पर आतंकवाद का मामला दर्ज किया गया है।

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने हलफनामे का हवाला देते हुए कहा कि इमरान खान ने अदालत को आश्वासन दिया कि वह भविष्य में ऐसा कुछ भी नहीं करेंगे जिससे किसी भी अदालत और न्यायपालिका की गरिमा को ठेस पहुंचे, खासकर निचली न्यायपालिका। उन्होंने यह भी कहा कि पिछली सुनवाई में उन्होंने अदालत के सामने जो कहा वह पूरी तरह से पालन करेंगे और कहा कि वह इस संबंध में अदालत को संतुष्ट करने के लिए आगे की कार्रवाई करने के लिए तैयार हैं। अपदस्थ प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि अज न्यायाधीश को लगता है कि उन्होंने 'रेड लाइन' पार कर ली है तो वह 'माफी मांगने को तैयार' है।

End of Feed