'क्या अंबानी हैं भारत के असली बॉस', स्टारलिंक पर सरकार के जवाब के बाद मस्क ने दागा सवाल

Starlink Controversy: स्टारलिंक की उपग्रह इंटरनेट सेवाओं को घरेलू कारोबारी हितों के कारण रोके जाने के आरोप दूरसंचार विभाग द्वारा खारिज किए जाने के कुछ घंटे बाद ही मस्क ने सवाल किया कि 'क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं।'

Starlink Controversy: केंद्र सरकार और अमेरिकी अरबपति एलन मस्क के बीच गुरुवार को जुबानी जंग की स्थिति बनती दिखी। स्टारलिंक की उपग्रह इंटरनेट सेवाओं को घरेलू कारोबारी हितों के कारण रोके जाने के आरोप दूरसंचार विभाग द्वारा खारिज किए जाने के कुछ घंटे बाद ही मस्क ने सवाल किया कि 'क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं।'

Elon Musk

अमेरिकी अरबपति एलन मस्क

इसके पहले दिन में सरकार ने स्टारलिंक की इंटरनेट सेवाओं की शुरुआत रोके जाने के आरोप खारिज करते हुए कहा था कि देश में उपग्रह संचार (सैटकॉम) सेवा के सभी लाइसेंसधारकों के लिए सुरक्षा मानकों का अनुपालन करना अनिवार्य है।

End of Feed