जकार्ता के एक स्कूल-मस्जिद में जोरदार धमाका, बच्चों सहित कम से कम 54 लोगों के घायल होने की सूचना

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में शुक्रवार को एक स्कूल में बनी मस्जिद में जुमा की नमाज के समय जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके में स्कूली बच्चों सहित कम से कम 54 लोगों के घायल होने की खबर है।

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में आज यानी शुक्रवार 7 नवंबर को नमाज के दौरान एक स्कूल स्थित मस्जिद में जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके में कम से कम 54 लोग घायल हो गए। पुलिस प्रमुख असेप एदी सुहेरी ने बताया कि घटना के समय मस्जिद में छात्र और स्थानीय निवासी नमाज अदा कर रहे थे। फिलहाल विस्फोट का कारण पता नहीं चला है और पुलिस इसकी जांच कर रही है।

Jakarta school Blast

जकार्ता के स्कूल-मस्जिद में जोरदार धमाका, कई घायल

घटना के बाद Brimob (मोबाइल ब्रिगेड पुलिस) और नेवी मिलिट्री पुलिस के अधिकारियों ने तुरंत स्कूल परिसर को घेर लिया और लोगों को लगभग 50 मीटर दूर रहने के निर्देश दिए। जांच प्रक्रिया के दौरान आम नागरिकों की आवाजाही रोकने के लिए इलाके में बैरिकेड भी लगा दिए गए हैं।

End of Feed