क्या अब दूसरे देशों को अमेरिका में मिलाने की सोच रहे ट्रंप? बयान पर बढ़ा विवाद

51st US state controversy: ट्रंप ने फॉक्स न्यूज से बातचीत में कहा था कि वह 'वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं।' इसपर वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति ने कड़ा जवाब दिया।

Trump Venezuela statement: वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने दो टूक शब्दों में कहा है कि उनके देश की अमेरिका का 51वां राज्य बनने की कोई योजना नहीं है। उन्होंने यह टिप्पणी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान पर सोमवार को की, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह इस संभावना पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। रोड्रिगेज द हेग स्थित इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस में वेनेजुएला और पड़ोसी देश गुयाना के बीच खनिज और तेल संपन्न एसेक्विबो क्षेत्र को लेकर विवाद पर सुनवाई के अंतिम दिन, पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं।

क्या अब दूसरे देशों को अमेरिका में मिलाने की सोच रहे ट्रंप? बयान पर बढ़ा विवाद

क्या अब दूसरे देशों को अमेरिका में मिलाने की सोच रहे ट्रंप? बयान पर बढ़ा विवाद

उन्होंने कहा, 'हम अपनी क्षेत्रीय अखंडता, संप्रभुता, स्वतंत्रता और इतिहास की रक्षा करते रहेंगे।' जनवरी में अमेरिकी सैन्य अभियान के बाद तत्कालीन राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के सत्ता से हटने के बाद रोड्रिगेज ने कार्यवाहक राष्ट्रपति का पद संभाला था। उन्होंने कहा कि वेनेजुएला 'कोई उपनिवेश नहीं, बल्कि एक स्वतंत्र देश' है।

End of Feed