BRICS समिट से पहले ईरान ने बताया क्यों हैं भारत के साथ उसके रिश्ते खास, चाबहार प्रोजेक्ट का किया जिक्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन की हुई बैठक का जिक्र करते हुए बाघेई ने कहा कि भारत, शंघाई सहयोग संगठन और BRICS दोनों का सदस्य है। भारत, ईरान के उन देशों में से एक है, जिसके साथ तेहरान के कारोबार एवं आर्थिक सहयोग सहति कई क्षेत्रों में अच्छे संबंध हैं।

BRICS समिट से पहले ईरान ने भारत के साथ अपने रिश्तों पर बड़ी बात कही है। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने कहा है कि भारत के साथ उनके देश के संबंध दीर्घकाल से हैं और यह संबंध ऐतिहासिक एवं सभ्यतागत है। बाघेई ने कहा कि भारत के साथ इस रिश्ते को उनका देश काफी अहमियत देता है। बता दें कि ब्रिक्स समिट 2026 की इस बार मेजबानी भारत कर रहा है। यह समिट 12 और 13 सितंबर को दिल्ली में आयोजित हो रहा है।

Esmail Baghaei

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई।

कई क्षेत्रों में भारत के साथ अच्छे रिश्ते-बाघेई

पिछले दिनों बिश्केक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन की हुई बैठक का जिक्र करते हुए बाघेई ने कहा कि भारत, शंघाई सहयोग संगठन और BRICS दोनों का सदस्य है। भारत, ईरान के उन देशों में से एक है, जिसके साथ तेहरान के कारोबार एवं आर्थिक सहयोग सहति कई क्षेत्रों में अच्छे संबंध हैं।

End of Feed