यूक्रेन के पूर्व राष्ट्रपति के सलाहकार रहे एंड्री पोर्टनोव की स्पेन में हत्या, माने जाते थे रूस के करीबी

यानुकोविच के राष्ट्रपति रहने के दौरान पोर्टनोव को रूस समर्थक राजनीतिक शख्स के रूप में देखा जाता था और वह यूक्रेन में 2014 की क्रांति में हिस्सा लेने वालों को सताने के उद्देश्य से कानून का मसौदा तैयार करने में शामिल थे।

Adviser to Ukrainian Ex-President Shot Dead: पूर्व यूक्रेनी राष्ट्रपति विक्टर यानुकोविच के सलाहकार की बुधवार को मैड्रिड के एक स्कूल के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। स्पेन के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। स्पेन के गृह मंत्रालय ने मारे गए शख्स की पहचान 52 वर्षीय एंड्री पोर्टनोव के रूप में की है। अधिकारियों ने बताया कि उन्हें सुबह 9:15 बजे गोली मारी गई। पुलिस के मुताबिक, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पोर्टनोव को एक से अधिक बंदूकधारियों ने सिर और शरीर पर कई बार गोली मारी, जब वह एक गाड़ी में सवार हो रहे थे। पुलिस ने बताया कि हमलावर इसके बाद पैदल ही जंगल वाले इलाके में भाग गए।

Ukraine leader portnov

स्पेन में एंट्री पोर्टनोव की हत्या (फाइल फोटो- Wikimedia Commons)

यानुकोविच से बहुत करीब से जुड़े हुए थे पोर्टनोव

पोर्टनोव एक पूर्व यूक्रेनी राजनेता थे, जो यानुकोविच से बहुत करीब से जुड़े हुए थे। पोर्टनोव ने 2010 से 2014 तक राष्ट्रपति कार्यालय के उप प्रमुख के रूप में काम किया है। यानुकोविच के राष्ट्रपति रहने के दौरान पोर्टनोव को रूस समर्थक राजनीतिक शख्स के रूप में देखा जाता था और वह यूक्रेन में 2014 की क्रांति में हिस्सा लेने वालों को सताने के उद्देश्य से कानून का मसौदा तैयार करने में शामिल थे।

End of Feed