Priti Patel : भारतीय मूल की पूर्व मंत्री को भेजा धमकी भरा पत्र, मिली 5 महीने की सजा

  • Agency by: Agency
  • Updated May 1, 2023, 07:13 PM IST

Priti Patel: पटेल ने व्यक्तिगत तौर पर वह पत्र नहीं देखा और पत्र लिखने वाले का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक जांच की गई। वरिष्ठ ‘क्राउन प्रॉसीक्यूटर’ लॉरेन दोशी ने कहा,‘पत्र की भाषा बेहद आक्रामक और अशिष्ट थी। कनकिआ को लगा कि वह पकड़ा नहीं जाएगा लेकिन फॉरेंसिक जांच में पता चला कि उसने ही यह पत्र लिखा था।’

Priti Patel: ब्रिटेन की पूर्व गृह मंत्री प्रीति पटेल को धमकी भरा पत्र भेजने के जुर्म में 65 वर्षीय एक व्यक्ति को पांच माह जेल की सजा सुनाई गई है। लंदन की वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट अदालत ने पिछले सप्ताह पुनीराज कनकिआ को यह सजा सुनाई। ‘क्राउन प्रॉसीक्यूशन सर्विस’ (सीपीएस) ने कहा कि प्रीति पटेल के नाम के इस पत्र में ऊपर ‘व्यक्तिगत पत्र’लिखा था और इसे पटेल के कार्यालय के एक कर्मचारी ने पिछले वर्ष 22 जनवरी को खोला था। उस वक्त पटेल गृह मंत्री थीं।

Priti Patel

ब्रिटेन की पूर्व गृह मंत्री हैं प्रीति पटले।

पत्र की हुई फॉरेंसिक जांच

पटेल ने व्यक्तिगत तौर पर वह पत्र नहीं देखा और पत्र लिखने वाले का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक जांच की गई। वरिष्ठ ‘क्राउन प्रॉसीक्यूटर’ लॉरेन दोशी ने कहा,‘पत्र की भाषा बेहद आक्रामक और अशिष्ट थी। कनकिआ को लगा कि वह पकड़ा नहीं जाएगा लेकिन फॉरेंसिक जांच में पता चला कि उसने ही यह पत्र लिखा था।’

End of Feed