ओमान दौरे के बाद फिर पाकिस्तान लौटेंगे अराघची; क्या ट्रंप के 'ना' के बाद बदलेगी रणनीति?

US Iran Peace Talks: डोनाल्ड ट्रंप ने कुशनर की पाकिस्तान यात्रा रद्द की और ईरान पर परमाणु हथियारों को लेकर सख्त रुख अपनाया, जिसके बाद खबर आई है कि ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ओमान के बाद फिर पाकिस्तान जाएंगे।

US Iran Peace Talks: ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव के बीच कूटनीतिक हलचल तेज हो गई है। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ओमान के बाद एक बार फिर पाकिस्तान लौटने की तैयारी में हैं। अराघची का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने दूतों की पाकिस्तान यात्रा को अचानक रद्द कर दिया है।

araghachi ap

फिर पाकिस्तान जा सकते हैं अराघची (AP)

मस्कट के बाद फिर इस्लामाबाद पहुंचेंगे अराघची

ईरानी मीडिया और अल जजीरा के अनुसार, विदेश मंत्री अब्बास अराघची ओमान में चर्चा पूरी करने के बाद रूस जाने से पहले फिर से पाकिस्तान का दौरा कर सकते हैं। इससे पहले शुक्रवार और शनिवार को उन्होंने इस्लामाबाद में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर से मुलाकात की थी। ईरान ने इस युद्ध को समाप्त करने के लिए एक 'वर्किंग फ्रेमवर्क' पेश किया है, जिसे वह शांति का रास्ता मान रहा है।

End of Feed