जिस F-35 एयरक्राफ्ट का दंभ भरता है अमेरिका, ईरान ने युद्ध में पहली बार उसे बनाया शिकार; करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

एक US F-35 लड़ाकू विमान ने मध्य-पूर्व में एक US एयरबेस पर इमरजेंसी लैंडिंग की। अधिकारियों ने बताया कि 'विमान सुरक्षित रूप से उतर गया है और पायलट की हालत स्थिर है।'

एक US F-35 लड़ाकू विमान ने मध्य-पूर्व में एक US एयरबेस पर इमरजेंसी लैंडिंग की, मामले से जुड़े सूत्रों के मुताबिक ऐसा बताया जा रहा है। माना जा रहा है कि इस विमान पर ईरान की तरफ से हमला किया गया था। US सेंट्रल कमांड के प्रवक्ता कैप्टन टिम हॉकिन्स ने बताया कि 'पांचवीं पीढ़ी का यह स्टेल्थ जेट ईरान के ऊपर एक कॉम्बैट मिशन पर था जब उसे इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।'

US F 35 fighter jet emergency landing

Iran के हमले में US F-35 को नुकसान (फाइल फोटो)

हॉकिन्स ने कहा कि 'विमान सुरक्षित रूप से उतर गया और इस घटना की जांच की जा रही है।' सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि मिडिल ईस्ट में कॉम्बैट मिशन के दौरान अमेरिकी F-35 फाइटर जेट को कथित तौर पर ईरानी फायर लगा। इसके बाद जेट ने सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग की है।

'विमान सुरक्षित रूप से उतर गया है और पायलट की हालत स्थिर'

इस घटना में पायलट सुरक्षित बताया जा रहा है। इस मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक यह पहली बार है जब ईरान ने अमेरिकी विमान को निशाना बनाया है। हॉकिन्स ने आगे कहा, 'विमान सुरक्षित रूप से उतर गया है और पायलट की हालत स्थिर है। इस घटना की जांच चल रही है।'

विमान की कीमत 100 मिलियन डॉलर से भी ज्यादा

यह पहली बार होगा जब ईरान ने फरवरी के आखिर में शुरू हुए इस युद्ध में किसी US विमान को निशाना बनाया है। इस संघर्ष में US F-35 विमानों का इस्तेमाल कर रहा है; इस विमान की कीमत 100 मिलियन डॉलर से भी ज्यादा है।

'ईरान के हवाई सुरक्षा तंत्र को 'पूरी तरह से तबाह कर दिया गया है'

यह इमरजेंसी लैंडिंग ऐसे समय में हुई है, जब US के वरिष्ठ अधिकारी ईरान के खिलाफ अपने अभियान में बड़े पैमाने पर सफलता मिलने का दावा कर रहे हैं। रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने गुरुवार सुबह कहा कि US 'निर्णायक जीत हासिल कर रहा है' और ईरान के हवाई सुरक्षा तंत्र को 'पूरी तरह से तबाह कर दिया गया है।'

End Article
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्...

End of Feed