मिलान एयरपोर्ट पर एक विमान के टेक ऑफ को वीडियो सामने आया है, इस वीडियो को देखकर हर कोई सहम जा रहा है। दरअसल जैसे ही विमान टेक ऑफ के लिए रनवे से निकला, वापस जमीन पर गिर पड़ा, विमान का टेल रवने पर घिसटने लगे, कई फीट तक विमान वैसे ही घिसटते रहा, जिससे 500 यात्रियों की जान हलक में अटक गई।
बोइंग 777 का एक विमान रनवे पर कई मीटर तक घिसटाया
लैटम एयरलाइंस का था विमान
मिली जानकारी के अनुसार मिलान मालपेन्सा हवाई अड्डे पर टेकऑफ़ के दौरान लैटम एयरलाइंस बोइंग 777 के साथ यह घटना घटी। जब विमान ब्राजील के साओ पाउलो के लिए उड़ान भरने के लिए तैयार हुआ, तो देखा गया कि विमान रनवे पर घिसट रहा था, जिससे धुआं और चिंगारी निकल रही थी। विमान में हुई इस घटना टेल स्ट्राइक कहा जाता है।
पायलट की बहादुरी
घटनास्थल से प्राप्त फुटेज में जेट का पिछला हिस्सा अचानक तेजी से नीचे गिरता हुआ दिखाई दिया, जिसके बाद पिछला हिस्सा कई सौ फीट तक घिसटता हुआ दिखाई दिया। भयावह दृश्य के बावजूद, कुशल पायलट विमान पर नियंत्रण बनाए रखने में कामयाब रहे। उन्होंने उड़ान भरने की प्रक्रिया जारी रखी और सफलतापूर्वक उड़ान भरी। सुरक्षित ऊंचाई पर पहुंचने के बाद, उन्होंने तुरंत हवाई यातायात नियंत्रण से संपर्क किया और गहन निरीक्षण के लिए मिलान मालपेन्सा हवाई अड्डे पर लौटने के लिए मंजूरी मांगी।
जांच जारी
इटली, ब्राजील और संयुक्त राज्य अमेरिका के अधिकारी घटना के कारणों की जांच करने के लिए सहयोग कर रहे हैं। बोइंग 777 में आमतौर पर 500 यात्री बैठ सकते हैं।
