विश्व शांति के लिए एक बड़ा दिन! ईरान शांति चाहता है, होर्मुज से कमाएंगे खूब पैसा...ट्रंप ने क्या-क्या दावे किए?

Iran War: बता दें कि युद्ध के 38 दिन बाद ईरान-अमेरिका ने 2 हफ्ते के लिए युद्धविराम पर सहमति जताई है। इस दौरान ईरान में जमकर तबाही मची और अमेरिका को भी खासा सैन्य नुकसान पहुंचा।

Donald Trump on Ceasefire: ईरान-अमेरिका के बीच सीजफायर के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नए-नए दावे शुरू कर दिए हैं। ट्रुथ सोशल के जरिए ट्रंप लगातार संदेश पोस्ट कर नया ईरान बनाने का सपना दिखा रहे हैं। ट्रंप ने मौजूदा घटनाक्रम को ईरान के लिए एक बड़ा दिन बताया है। बता दें कि युद्ध के 38 दिन बाद ईरान-अमेरिका ने 2 हफ्ते के लिए युद्धविराम पर सहमति जताई है। इस दौरान ईरान में जमकर तबाही मची और अमेरिका को भी खासा सैन्य नुकसान पहुंचा।

Donald Trump

ईरान को लेकर ट्रंप के क्या-क्या दावे ?

विश्व शांति के लिए एक बड़ा दिन!

डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर कहा- विश्व शांति के लिए एक बड़ा दिन! ईरान शांति चाहता है, वे अब और बर्दाश्त नहीं कर सकते! और यही बात हर कोई चाहता है! संयुक्त राज्य अमेरिका होर्मुज जलडमरूमध्य में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने में मदद करेगा। सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे! खूब पैसा कमाया जाएगा। ईरान पुनर्निर्माण प्रक्रिया शुरू कर सकता है। हम हर तरह की सामग्री लेकर जाएंगे और यह सुनिश्चित करने के लिए वहीं मौजूद रहेंगे कि सब कुछ ठीक से चले। मुझे पूरा विश्वास है कि ऐसा ही होगा। ठीक वैसे ही जैसे हम अमेरिका में देख रहे हैं, यह मध्य पूर्व का स्वर्ण युग हो सकता है।

End of Feed