दो दशक से हिरासत में है 9/11 हमले का मास्टरमाइंड, फिर भी शुरू नहीं हुआ मुकदमा; ट्रायल पर अभी भी संशय

9/11 Anniversary: अमेरिका में 11 सितंबर 2001 को हुए आतंकवादी हमलों के कथित मुख्य साजिशकर्ता खालिद शेख मोहम्मद को ग्वांतानामो बे में हिरासत में लिए दो दशक हो चुके हैं।

9/11 Anniversary: अमेरिका में 11 सितंबर 2001 को हुए आतंकवादी हमलों के कथित मुख्य साजिशकर्ता खालिद शेख मोहम्मद को ग्वांतानामो बे में हिरासत में लिए दो दशक हो चुके हैं, लेकिन उसके खिलाफ मुकदमा अब तक शुरू नहीं हो सका है।

9/11 Attack AP

9/11 आतंकी हमला

आखिर कब शुरू होगा ट्रायल?

एक न्यायाधीश ने मोहम्मद के खिलाफ सैन्य न्यायाधिकरण में मुकदमा शुरू करने के लिए हाल में 2028 की तारीख तय की है लेकिन कुछ वकीलों का कहना है कि यह मुकदमा शायद कभी शुरू ही न हो... न 2028 में और न ही किसी अन्य वर्ष में। उनका कहना है कि पाकिस्तान में 2003 में पकड़े जाने के बाद मोहम्मद को प्रताड़ित किए जाने से जो कानूनी पेचीदगियां पैदा हुईं, वे इतनी उलझ चुकी हैं कि उनका समाधान संभव नहीं दिखता।

End of Feed