रूस में अमेरिका के 9/11 जैसा हमला, सारातोव में यूक्रेन का ड्रोन ऊंची इमारत से टकराया, महिला घायल

Russia Ukraine War : रूस में अमेरिका के 9/11 जैसा हमला हुआ है। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक यूक्रेन का ड्रोन सारातोव में एक ऊंची इमारत से टकराया है। ड्रोन हमले के बाद इमारत को खाली कराया गया है। हाल के दिनों में यूक्रेन ने रूस पर अपने हमले तेज कर दिए हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • रूस के सारातोव इलाके में रूस ने यूक्रेन के ड्रोन को मार गिराया
  • ड्रोन का मलबा एक बहुमंजिला इमारत पर गिरा, महिला हुई घायल
  • 24 फरवरी 2022 को रूस ने यूक्रेन पर किया हमला, तबसे युद्ध जारी

Russia Ukraine War : रूस में अमेरिका के 9/11 जैसा हमला हुआ है। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक यूक्रेन का ड्रोन सारातोव में एक ऊंची इमारत से टकराया है। ड्रोन हमले के बाद इमारत को खाली कराया गया है। बताया जा रहा है कि यह हमला इमारत की 19वीं मंजिल पर हुआ। हाल के दिनों में यह देखा जा रहा है कि यूक्रेन इस युद्ध में बढ़त ले रहा है। यूक्रेन का दावा है कि रूस के क्रुस्क इलाके में वह करीब 30 किलोमीटर दाखिल हो गया है। रूस के शहरों को भी वह ड्रोन से निशाना बना रहा है। रूस का कहना है कि यूक्रेन उसके नागरिकों को निशाना बनाकर हमले कर रहा है।

ukraine

रूस में यूक्रेन का डॅोन से हमला।

ड्रोन के मलबे से महिला घायल हुई

बताया गया है कि इस ड्रोन हमले में एक महिला घायल हुई है। रूस के शहरों पर यह ड्रोन हमला सोमवार को हुआ। रिपोर्टों में कहा गया है कि यूक्रेन के ड्रोन को रूसी एयर डिफेंस सिस्टम ने मार गिराया। क्षेत्रीय गवर्नर रोमन बासुरगिन ने टेलिग्राम पर बताया कि इस ड्रोन का मलबा सारातोव के एक आवासीय इमारत पर गिरा जिससे इमारत को नुकसान पहुंचा। बासुरगिन ने बताया कि इस घटना में एक महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है। डॉक्टर उसे बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

End of Feed