अमेरिका में बर्फ़ीले तूफ़ान के बीच प्राइवेट जेट क्रैश, 7 लोगों की मौत 1 गंभीर रूप से घायल

बॉम्बार्डियर चैलेंजर 600 रविवार को शाम 7:45 बजे के आसपास एयरफ़ील्ड पर क्रैश हो गया। फ़ेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन की शुरुआती रिपोर्ट में कहा गया है कि इस क्रैश में सात लोगों की मौत हो गई।

Private Jet Crash in US: फ़ेडरल अधिकारियों और एयर ट्रैफ़िक कंट्रोलर की रिकॉर्डिंग के अनुसार, मेन के बैंगोर इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Maine’s Bangor International Airport) से बर्फ़ीले तूफ़ान के दौरान उड़ान भरने की कोशिश करते समय आठ लोगों को ले जा रहा एक बिज़नेस जेट पलट गया और उसमें आग लग गई। बॉम्बार्डियर चैलेंजर 600 रविवार को शाम 7:45 बजे के आसपास एयरफ़ील्ड पर क्रैश हो गया। फ़ेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन की शुरुआती रिपोर्ट में कहा गया है कि इस क्रैश में सात लोगों की मौत हो गई।

US Private Jet Crash

एक बिज़नेस जेट पलट गया और उसमें आग लग गई

FAA और नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड जांच कर रहे हैं। NTSB ने कहा कि शुरुआती जानकारी से पता चलता है कि प्लेन टेक-ऑफ के समय क्रैश हो गया और क्रैश के बाद उसमें आग लग गई। NTSB ने कहा कि पीड़ितों के बारे में जानकारी जारी करने में उसकी कोई भूमिका नहीं है और ऐसी जानकारी लोकल अथॉरिटीज़ द्वारा संभाली जाती है। लेकिन एयरपोर्ट डायरेक्टर ने कमेंट करने से इनकार कर दिया, और सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वह 'फेडरल पार्टनर्स से गाइडेंस और सपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।'

End of Feed