ईरान के PAK सीमा से लगे प्रांत में बड़ा आतंकी हमला, कोर्ट में फेंके गए ग्रेनेड; 6 की मौत, 20 घायल

Iran Court Attack: ईरान के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में एक अदालत की इमारत पर शनिवार को आतंकवादियों ने बंदूक और ग्रेनेड से हमला किया, जिसमें एक बच्चे समेत छह लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। इस हमले के लिए आतंकवादी समूह जैश अल-अदल को जिम्मेदार ठहराया गया है।

Iran Court Attack: ईरान के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में एक अदालत की इमारत पर शनिवार को आतंकवादियों ने बंदूक और ग्रेनेड से हमला किया, जिसमें एक बच्चे समेत छह लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। सरकारी टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, देश के अशांत दक्षिणी प्रांत सिस्तान और बलूचिस्तान में हुई सशस्त्र झड़प में सुरक्षा बलों ने तीन आंतकियों को मार गिराया। खबर में किसी भी पीड़ित की पहचान नहीं बताई गई है।

Terror Attack

ईरान में बड़ा आतंकी हमला (प्रतीकात्मक तस्वीर)

कोर्ट में किसने फेंके ग्रेनेड?

अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, हमला प्रांत की राजधानी जाहेदान में हुआ। पुलिस और सुरक्षा बलों ने राजधानी तेहरान से 1,130 किलोमीटर या 700 मील दक्षिण-पूर्व में स्थित घटनास्थल पर तुरंत नियंत्रण कर लिया। अर्ध-सरकारी तस्नीम समाचार एजेंसी की खबर के अनुसार इस हमले के लिए आतंकवादी समूह जैश अल-अदल को जिम्मेदार ठहराया गया है, जो ईरान के पूर्वी सिस्तान और पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांतों की आजादी चाहता है।

End of Feed