क्यूबा में आया 6.1 तीव्रता का भूकंप, फ्लोरिडा तक महसूस किए गए झटके, दहशत में आए लोग

ताजा भूकंप फ्लोरिडा तक महसूस किया गया। मियामी स्थित राष्ट्रीय मौसम सेवा ने एक ट्वीट में कहा कि उसे राज्य के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में कई जगहों पर भूकंप के झटके महसूस होने की सूचना मिली है।

Earthquake in Cuba: सोमवार को पश्चिमी क्यूबा के पास 6.1 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे हवाना में इमारतें हिल गईं और इसके झटके फ्लोरिडा तक महसूस किए गए। इससे लोगों में भारी दहशत फैल गई। तत्काल किसी के घायल होने या नुकसान की सूचना नहीं मिली। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप का केंद्र हवाना के पश्चिम में 10 किलोमीटर की गहराई पर समुद्र में था। पश्चिमी क्यूबा के पिनार डेल रियो होटल की प्रबंधक फ्लाविया पुपो ने बताया कि इमारत कैसे हिली, जिससे दहशत फैल गई। उन्होंने फोन पर कहा, यहां सब ठीक हैं। सड़क पर लोग थोड़े डरे हुए हैं।

Earthquake in Cuba

क्यूबा में भूकंप

भूकंप फ्लोरिडा तक महसूस किया गया

ताजा भूकंप फ्लोरिडा तक महसूस किया गया। मियामी स्थित राष्ट्रीय मौसम सेवा ने एक ट्वीट में कहा कि उसे राज्य के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में कई जगहों पर भूकंप के झटके महसूस होने की सूचना मिली है। सोमवार दोपहर सोशल मीडिया पर आई पोस्टों की बाढ़ से पता चला कि लोगों ने ऑरलैंडो के उत्तर में भी झटके महसूस किए। फोर्ट लॉडरडेल के डाउनटाउन में एक लॉ ऑफिस में काम करने वाली मारिया मोनकायो ने बताया कि वह चुपचाप अपनी डेस्क पर काम कर रही थीं जब उन्हें कंपन महसूस होने लगा। उन्होंने इसकी तुलना इमारत के दूसरे हिस्से में चल रहे निर्माण कार्य से की, और यह लगभग एक मिनट तक चला।

End of Feed