फिनलैंड में बड़ा हादसा, फुटओवर ब्रिज ढहने से 27 लोग घायल, अधिकतर बच्चे

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated May 11, 2023, 03:56 PM IST

एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, यहां एक फुटओवर ब्रिज के ढह जाने से 27 लोग घायल हुए हैं।

Footbridge Collapses in Finland: फिनलैंड में एक बड़ा हादसा हुआ है। एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, यहां एक फुटओवर ब्रिज के ढह जाने से 27 लोग घायल हुए हैं। घायलों में अधिकतर बच्चे हैं। इस खबर पर अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

Finland footbridge Collapse

फिनलैंड में बड़ा हादसा

हेलसिंकी क्षेत्रीय बचाव सेवा ने कहा कि यह घटना राजधानी हेलसिंकी के ठीक बाहर एस्पू (Espoo) शहर में स्थानीय समयानुसार सुबह साढ़े नौ बजे हुई। हेलसिंकी अस्पताल प्राधिकरण ने भी पुष्टि की है कि घायलों में कई स्कूली बच्चे भी शामिल हैं। फिनलैंड की मीडिया द्वारा प्रकाशित विभिन्न तस्वीरों में कई लोग जमीन पर पड़े नजर आ रहे हैं।

End of Feed