21वीं सदी का भारत बड़े और तेज फैसले लेता है, समयबद्ध तरीके से परिणाम देता है: ओमान में बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने मस्कट में एक कार्यक्रम में भारत के विभिन्न हिस्सों से आए लोगों की उपस्थिति का जिक्र करते हुए कहा, आज हम सब एक परिवार की तरह एकत्रित हुए हैं। आज हम अपने देश और टीम इंडिया का जश्न मना रहे हैं। भारत में हमारी विविधता हमारी संस्कृति की मजबूत नींव है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मस्कट में कहा कि 21वीं सदी का भारत बड़े और तेज फैसले लेता है और बड़े लक्ष्य निर्धारित करके और समयबद्ध तरीके से परिणाम देकर आगे बढ़ता है। दो दिवसीय ओमान दौरे पर आए मोदी ने मस्कट में भारतीय छात्रों और समुदाय के सदस्यों के साथ बातचीत के दौरान ये बातें कहीं, जिन्होंने उत्साहपूर्ण नारों और तालियों के साथ उनका स्वागत किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने उपस्थित लोगों को 'मिनी-इंडिया' बताया, जिस पर उपस्थित लोगों ने "मोदी, मोदी, मोदी" के नारे लगाए।

modi in oman

ओमान में पीएम मोदी (PTI)

आज हम अपने देश और टीम इंडिया का जश्न मना रहे हैं

उन्होंने कार्यक्रम में भारत के विभिन्न हिस्सों से आए लोगों की उपस्थिति का जिक्र करते हुए कहा, आज हम सब एक परिवार की तरह एकत्रित हुए हैं। आज हम अपने देश और टीम इंडिया का जश्न मना रहे हैं। भारत में हमारी विविधता हमारी संस्कृति की मजबूत नींव है। प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि सह-अस्तित्व और सहयोग भारतीय प्रवासी समुदाय की पहचान रहे हैं। भारत की परिवर्तनकारी वृद्धि और विकास, बदलाव की गति और पैमाने व इसकी अर्थव्यवस्था की मजबूती पर प्रकाश डालते हुए, पीएम मोदी ने पिछली तिमाही में इसकी आठ प्रतिशत से अधिक की वृद्धि का हवाला दिया।

End of Feed