21 पुलिसकर्मियों की मौत, कई मकानों की छतें उड़ी; खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस चौकी पर फिदायीन हमले के बाद कैसे हैं हालात?

खैबर पख्तूनख्वा लंबे समय से आतंकवादी हिंसा,अफगानिस्तान सीमा से घुसपैठ और सैन्य अभियानों के कारण अशांत बना हुआ है। पिछले सप्ताह भी दक्षिण वजीरिस्तान में विस्फोटकों से भरे वाहन में सवार एक संदिग्ध आतंकी को सुरक्षा बलों ने मार गिराया था।

पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शनिवार को हुए भीषण उग्रवादी हमले को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है। इस हमले में 21 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। यह हमला बन्नू जिले के एक पुलिस चौकी पर हुआ, जहां आत्मघाती विस्फोट के बाद भारी संख्या में उग्रवादियों ने हमला बोल दिया।

Pakistan

पाकिस्तान में बड़ा आतंकी हमला (File photo)

कैसे किया हमला?

जानकारी के मुताबिक, हमले के वक्त उग्रवादी विस्फोटकों से भरे वाहन में सवार पुलिस चौकी की ओर बढ़ रहे थे। जब सुरक्षा बलों ने वाहन को रोकने के लिए फायरिंग की,तो उसमें जोरदार धमाका हो गया। धमाके के बाद बड़ी संख्या में आतंकियों ने चौकी पर धावा बोल दिया और दोनों ओर से भारी गोलीबारी शुरू हो गई। इस दौरान 21 सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए।

End of Feed