हिंदू पूजा स्थल पर हमले की योजना बना रहा था 19 साल का युवक, इलिनोइस पुलिस ने किया अरेस्ट

माउंट प्रॉस्पेक्ट पुलिस डिपार्टमेंट को एक शख्स से इलेक्ट्रॉनिक कम्यूनिकेशन के जरिए एक संभावित मास शूटिंग की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद पैलेटाइन और माउंट प्रॉस्पेक्ट पुलिस ने आपसी तालमेल बिठाकर तुरंत कार्रवाई की।

अमेरिका के इलिनोइस (Illinois) राज्य में एक हिंदू प्रार्थना स्थल को निशाना बनाकर सामूहिक गोलीबारी की साजिश रचने वाले 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब दुनियाभर में हिंदू समुदाय नवरात्रि जैसे पावन त्योहार मना रहा है। पैलेटाइन (Palatine) के रहने वाले 19 वर्षीय एलेक्झांड्रोस पापोराकिस (Alexandros Paporakis) को 11 अक्टूबर की शाम को पुलिस ने उस समय धर दबोचा जब वह अपने घर से बाहर निकल रहा था। कुक काउंटी कोर्ट के जज ने उसे हिरासत में रखने का आदेश दिया है और अगली सुनवाई 30 अक्टूबर को तय की गई है।

Arrest US

इलिनोइस में युवक गिरफ्तार (File photo)

साजिश का खुलासा

माउंट प्रॉस्पेक्ट पुलिस डिपार्टमेंट को एक शख्स से इलेक्ट्रॉनिक कम्यूनिकेशन के जरिए एक संभावित मास शूटिंग की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद पैलेटाइन और माउंट प्रॉस्पेक्ट पुलिस ने आपसी तालमेल बिठाकर तुरंत कार्रवाई की। जांच में सामने आया कि आरोपी इलिनोइस के औरोरा (Aurora) क्षेत्र में किसी हिंदू मंदिर या प्रार्थना स्थल को निशाना बनाने की फिराक में था।

End of Feed