Temple in Pakistan: कराची में रातों-रात तोड़ दिया गया 150 साल पुराना हिंदू मंदिर, वजह कर देगी हैरान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 16, 2023, 08:03 PM IST

karachi hindu temple demolished: पाकिस्तान के कराची में 150 साल पुराने एक हिंदू मंदिर को तोड़ दिया गया इससे पाकिस्तान में रहने वाले हिंदू समुदाय के लोगों में गुस्से के साथ दहशत है।

भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान से हिंदू आस्था पर चोट पहुंचाने वाली खबर सामने आई है, बताया जा रहा है कि यहां कराची के सोल्जर बाजार में स्थित हिंदू मंदिर-मारी माता को शॉपिंग मॉल बनाने के लिए तोड़ दिया गया है, इस काम को एक अज्ञात बिल्डर ने अंजाम दिया है, इस घटना के बाद से वहां का हिंदू समुदाय दहशत है।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक बताते हैं कि मंदिर की जमीन को एक शॉपिंग मॉल बनाने वाले बिल्डर को बेच दी गई है जिसके बाद मंदिर पर बुलडोजर चला दिया गया और ये काम पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में अंजाम दिया गया है।

End of Feed